फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire caught in car in fatehpur up

फतेहपुर: चलती कार अचानक बनी आग का गोला, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 27 Oct 2021 02:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Oct 2021 02:20 PM IST
सार

फतेहपुर जिले में चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार सवार सगे भाइयों ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Fire caught in car in fatehpur up
फतेहपुर: कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-बांदा हाईवे पर मंगलवार रात करीब 11 बजे कार में आग लग गई। कार सवार सगे भाइयों ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। आग की लपटों को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कार सड़क किनारे होने से यातायात बाधित नहीं हुआ। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के सिहरोही निवासी मनीष और अभय सगे भाई हैं। दोनों किराना व्यवसाई हैं। चित्रकूट घूमकर कन्नौज लौट रहे थे। जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रावतपुर नहर पुल के पास शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई और धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन


यह देखकर कार सवार रुके और किसी तरह कूदकर भागे। करीब एक घंटे तक कार धू-धूकर जली। प्रभारी निरीक्षक केशव दास वर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed