फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out in the shed, household items burnt

Kanpur News: छप्पर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Fri, 14 Jun 2024 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 14 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the shed, household items burnt
फोटो संख्या 18 सोनेपुरा गांव में आग से जला गृहस्थी का सामान। संवाद
विज्ञापन


चकरनगर। घर के बाहर रखे छप्पर में अचानक आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
सहसों थाना क्षेत्र के सोनेपुरा गांव निवासी गंगे सिंह भदौरिया के घर के बाहर रखे छप्पर में शुक्रवार शाम करीब चार बजे अचानक आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर ग्रामीण दौड़ पर पड़े और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से छप्पर में रखा बड़ा कूलर, पंखा, झटका मशीन, यूरिया की आठ बोरी, कुर्सी, चारपाई, भूसा, कपड़े, सहित गृहस्थी जल गई।

आरती देवी ने बताया कि आग से करीब उनका पचास हजार का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची राजस्व की टीम ने नुकसान का आकलन किया। एसडीएम ब्रम्हा नंद कठेरिया ने बताया कि राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है। पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed