{"_id":"64873c0ad58f47f9bd019216","slug":"fire-broke-out-in-the-catering-stall-at-kanpur-central-railway-station-2023-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Central Railway Station: खानपान स्टॉल में लगी आग, यात्रियों में भगदड़; छत पर बिछे थे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Central Railway Station: खानपान स्टॉल में लगी आग, यात्रियों में भगदड़; छत पर बिछे थे बिजली के तार
Mon, 12 Jun 2023 09:08 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 12 Jun 2023 09:08 PM IST
सार
जीआरपी प्रभारी आरके द्विवेदी ने बताया कि दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे आग की सूचना आई तो तत्काल फोर्स को मौके पर भेजा गया। भीड़ को रस्सा डालकर नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के खानपान स्टॉल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ-नौ पर गोयल एंड गोयल के खानपान स्टॉल में दोपहर 12:30 बजे आग लग गई। लपटें देखकर प्लेटफार्म पर यात्रियों की भगदड़ मच गई। प्लेटफार्म के दोनों तरफ ट्रैक पर बालामऊ पैसेंजर और मेमू का खाली रेक खड़ा था।
विज्ञापन
एसीएम संतोष कुमार त्रिपाठी और स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी ने ओएचई और प्लेटफार्म की बिजली बंद कराई और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी आरके द्विवेदी ने बताया कि दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे आग की सूचना आई तो तत्काल फोर्स को मौके पर भेजा गया। भीड़ को रस्सा डालकर नियंत्रित किया गया।
रेलवे की प्रारंभिक जांच में खानपान के स्टॉल में आग से बचाव का कोई मानक पूरा नहीं मिला। स्टॉल की छत तक सामान भरा था और बिजली के तार खुले में लटके दिखे। रेलवे अफसरों ने बताया कि अब सभी स्टॉलों की जांच भी कराई जाएगी।