फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire broke out in farmers hut in Auraiya, 20 cattle burnt to death, loss of more than six lakhs

Auraiya Fire: किसानों की झोपड़ी में लगी आग, 20 मवेशी जलकर मरे, छह लाख से अधिक का नुकसान

Fri, 14 Apr 2023 05:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Apr 2023 05:06 PM IST
सार

Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात कारणों से किसानों की झोपड़ियों में आग लग गई। इस अग्निकांड में 20 मवेशी जलकर मर गए। वहीं, किसानों का छह लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in farmers hut in Auraiya, 20 cattle burnt to death, loss of more than six lakhs
आग लगने के बाद जली पड़ी झोपड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अछल्दा ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर एक बजे संदिग्ध हालात में किसानों की दो झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया। तब तक 20 मवेशी जलकर मर गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

पीड़ितों ने छह लाख का नुकसान होने की बात तहसील अधिकारियों को बताई है। पुर्वा पटटी निवासी गिरजेश कुमार व संजेश कुमार किसान है। गिरजेश ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब वह गांव के बाहर था। इसी बीच जानकारी मिली कि उसकी मवेशियों वाली झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन

जब तक वह मौके पर पहुंचता आग पास में बनी संजेश की झोपड़ी तक पहुंच गई और दोनों झोपड़ियों से लपटें उठने लगी। झोपड़ी में ही मवेशी, भूसा व खेती किसानी का सामान रखा था। आग लगने की जानकारी पर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर करीब तीन बजे आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झोपड़ियों के साथ मवेशी भी जले
इसी बीच फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन आग बुझ चुकी थी। गिरजेश ने बताया कि अग्निकांड से उसकी एक भैंस, एक गाय, छह बकरी, तीन बकरा जलकर मर गए। वहीं संजेश कुमार ने बताया कि उसकी झोपड़ी में बंधी दो भैंस व सात बकरी जलकर मार गई।

किसानों बोले- छह लाख का नुकसान हुआ
आग लगने की जानकारी किसानों ने तहसीलदार जीतेश वर्मा को दी। मौके पर लेखपाल लेखपाल प्रमोद पाल पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि किसानों ने करीब छह लाख का नुकसान होने की जानकारी दी। रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है। जल्द ही पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed