फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire broke out in CHC due to short circuit in Chitrakoot, fire brigade arrived after an hour, heavy damage estimated

Chitrakoot: सीएचसी में शार्ट सर्किट से लगी आग, एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, भारी नुकसान का अनुमान

Thu, 07 Jul 2022 08:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Jul 2022 08:18 PM IST
सार

शिवरामपुर सीएचसी में शार्ट सर्किट से आग लगने से अफरातफरी मच गई। तेज धमाके और आग की लपटों से दहशत का माहौल बना रहा। वहीं,  बैठक में शामिल डॉक्टर और स्टाफ के साथ ही मरीज-तीमारदार बाहर की ओर भागने लगे। 

विज्ञापन
Fire broke out in CHC due to short circuit in Chitrakoot, fire brigade arrived after an hour, heavy damage estimated
शिवरामपुर सीएचसी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में शिवरामपुर सीएचसी के स्टोर रूम में बृहस्पतिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई और डॉक्टर, स्टाफ, कर्मचारी व मरीज चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे। लगभग एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की दो टीमों ने डेढ़ घंटे में आग बुझाई। स्टोर में रखा कई साल का रिकॉर्ड, कोविड जांच की सामग्री, जांच रिपोर्ट जल गईं। ऑक्सीजन के सिलिंडर भी खराब हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ सिलिंडर फटे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोई सिलिंडर फटा नहीं है।

विज्ञापन

गुरुवार की लगभग तीन बजे शिवरामपुर सीएचसी के द्वितीय मंजिल स्थित सभागार में प्रभारी डॉ. शैलेंद्र गौरव के साथ अन्य डॉक्टर व स्टाफ की बैठक चल रही थी। इसी के बगल में स्थित स्टोर रूम में अचानक धुआं व आग की लपटें निकलते देख लोग बाहर की ओर भागे। जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी व अपर सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद भी पहुंचे। आग की लपटें स्टोर की खिड़कियों से बाहर निकल रहीं थीं।  अफरातफरी के बीच कई बार तेज आवाजें भी आईं, तो लोगों ने कहा कि ऑक्सीजन के सिलिंडर फटे हैं। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।

विज्ञापन

इस दौरान स्टोर में रखे सारे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जल गए। 12 ऑक्सीजन सिलिंडर व एक आग बुझाने वाला सिलिंडर खराब हो गए। इनके प्लास्टिक के हिस्से व नोजल जल गए। कुछ लोगों ने दावा किया सिलिंडर फटे हैं लेकिन विभाग ने दावा किया कोई सिलिंडर फट नहीं पाया। तेज आवाजें जो आईं वह कोरोना किट, जांच के लिए रखे कांच के बर्तन आदि की हो सकती हैं। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। कुछ लोगों ने आग लगने के पीछे स्टाफ की साजिश बताया है। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि आग लगने से रिकॉर्ड जले हैं या जलाए गए हैं। इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई कराई जाए। 

आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। काफी रिकॉर्ड जले हैं। इसके पीछे किसी साजिश से इन्कार नहीं किया जा सकता है। सिलिंडर नहीं फटे हैं। मामले की जांच के लिए अपर सीएमओ डॉ. इम्तियाज के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। नुकसान का आकलन सीएचसी प्रभारी से मांगा गया है। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. शैलेंद्र गौरव ने बताया कि आग लगने के पीछे किसी की साजिश नहीं है। हालांकि नुकसान काफी हुआ है।  -डॉ. भूपेश द्विवेदी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed