फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, शादी का सामान व पांच गृहस्थियां जलीं

Thu, 08 Apr 2021 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
fire
घर मे लगी आग बुझने के बाद बचा सामान समेटता परिवार। - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा/संदलपुर (कानपुर देहात)। सिकंदरा कस्बे के पैलावर के मजरा बदनपुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। जिससे चार गृहस्थियां जल र्गइं। एक घर में बेटी की शादी के लिए रखा सामान, जेवर व नगदी जलकर राख हो गई। दो बकरियों की जलने से मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने आग काबू की। संदलपुर के हिसांवा में एक घर में लगी आग से गृहस्थी का सारा सामान जल गया। तीन बकरियां आग से झुलस गई।
विज्ञापन

सिकंदरा क्षेत्र के बदनपुर गांव में गेहूं कटाई का काम चल रहा है। लोग घरों में तालाबंद कर खेत पर कटाई करने गए थे। प्रेमवती के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। कुछ देर में पड़ोसी के घर तक आग पहुंच गई। लपटें उठने पर लोगों ने दमकल को सूचना दी। एक फायर टैंकर लेकर पहुंचे दमकल जवानों ने दो घंटे में आग काबू की। आग से प्रेमवती, इसी घर के दूसरे हिस्से में रह रहे बेटा धर्मेंद्र सिंह व बहू पिंकी और दमाद विशम्भर व बेटी रेखा की गृहस्थी जल गई। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जेवरात, कपड़े और बक्से में रखे 60 हजार रुपये नगदी जल गई। जबकि दो बकरों की जलने से मौत हो गई। विशम्भर ने बताया कि सोने चांदी के एक लाख के जेवरात आग से नष्ट हो गए। आग की चपेट में आकर कैलाश सिंह नायक की गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन

बताया कि बेटी रचना का विवाह 27 जून को तय है। उपहार, कपड़े, जेवर और 80 हजार रुपये नगदी जल गई। जबकि रचना के बक्से में रखे 25 हजार रुपये भी जल गए। शादी का सामान जलने पर मां शकुंतला रो पड़ी। मौके पर सिकंदरा एसडीएम रमेशचंद्र यादव ने बताया कि लेखपाल ने नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। संदलपुर के हिसांवा में चूल्हे की चिंगारी से समसुद्दीन की पत्नी पत्नी फरजाना दोपहर में चूल्हे पर लकड़ी जलाकर खाना बना रही थी। चिंगारी से छप्पर में लगी आग से गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इससे पहले अनाज, कपड़े आदि समेत 50 हजार का नुकसान हो गया। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार टूटने से जली ढाई बीघा गेहूं की फसल
कानपुर देहात। शिवली के बाघपुर गांव में विद्युत तार टूटने से रहीश, लतीफ व चांद बाबू की सवा बीघे गेहूं की फसल जल गई। जबकि उषा सिंह की छह बिसवा गेहूं की फसल राख हो गई। वहीं सिकंदरा तहसील के खलासपुर गांव के तार टूटने से लालाराम की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। संबंधित क्षेत्र के लेखपालों ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को दी है।

कूड़े के ढेर में लगी आग से अफरा-तफरी
मुंगीसापुर। बीवापुर गांव में कूड़े के ढेर में बुधवार दोपहर आग लग गई। आबादी में आग पहुंचने की आशंका पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दमकल को अवगत कराया। कुछ देर में फायर टैंकर लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग काबू की। लोगों ने राहत की सांस ली। मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज शिवशंकर सिंह ने बताया कि समय रहने आग बुझा ली गई। कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed