{"_id":"6af8b4e16c41a21cb006d16a","slug":"fir-registered-against-six-individuals-including-suspended-postal-employees-and-alleged-agent-shailendra-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1712399-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: निलंबित डाककर्मियों व कथित एजेंट शैलेंद्र समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: निलंबित डाककर्मियों व कथित एजेंट शैलेंद्र समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
घाटमपुर। घाटमपुर उप डाकघर में करोड़ों के घोटाले के बाद भी विभागीय अधिकारियों के पल्ला झाड़ने पर शनिवार को पीड़ित 24 खाताधारकों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। सभी तहरीरों को मिलाकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कथित एजेंट, उसकी बेटी, पत्नी बेटा, बहू के साथ डाकघर के निलंबित अधिकारियों व कर्मचारियों समेत छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। एक प्राथमिकी डाक विभाग की ओर से भी दर्ज कराई गई है। पुलिस मुख्य आरोपी कथित एजेंट को तलाशने में जुटी है।
घोटाले का शिकार हुए खाताधारक धीरेंद्र कुमार शुक्ला, अवधेश कुमार शुक्ला, ओमप्रकाश मिश्रा, रामकुमार, मुन्नी देवी पत्नी ओमप्रकाश, बलराम, प्रह्लाद, राजेश समेत 24 लोगों ने शनिवार दोपहर थाने पहुंचकर उप डाकघर के अधिकारी और कर्मचारियों समेत कथित एजेंट शैलेंद्र पांडेय व एजेंसी धारक उसकी बेटी अनुष्का पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। साथ ही शैलेंद्र, उसकी पत्नी अन्नपूर्णा, बेटी अनुष्का, बेटे विवेक व बहू अवंतिका पर साक्ष्य जलाकर नष्ट करने का भी आरोप लगाया है।
बताया कि उनसे रुपये जमा कराए गए, मुहर लगी पासबुक दी गई। अब उन पासबुकों को डाक विभाग ही फर्जी बता रहा है। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने कैश काउंटर में पहुंचकर रुपये जमा किए थे, वहां पर भदरस निवासी कथित एजेंट शैलेंद्र पांडेय समेत अन्य डाक कर्मी भी उपस्थित थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें जुटी हैं। घाटमपुर, सजेती, रेऊना, साढ़ में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कानपुर डाकघर अधीक्षक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
घाटमपुर। कानपुर डाकघर अधीक्षक रवि कुमार की तरफ से घाटमपुर थाने में तहरीर लेकर डाक निरीक्षक पुखरायां निखिल शर्मा पहुंचे। तहरीर में बताया कि उन्हें आकांक्षा चौरसिया ने शिकायतपत्र देकर घाटमपुर में उनके पिता के खाते से 4.15 लाख रुपये और 2.98 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया था। शिकायत की जांच में तत्कालीन डाक सहायक शिवम सचान और सहायक उप डाकपाल राकेश कुमार मिश्रा की संलिप्तता पाई गई है। उन्होंने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी मामले में दोनों डाकघर कर्मियों को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पति ने खेती खरीदने में लगाया पैसा
घाटमपुर। थाने पूछताछ के लिए लाई गई कथित एजेंट शैलेंद्र पांडेय की पत्नी अन्नपूर्णा ने पुलिस को बताया कि पति ने खेती खरीदने में पैसा लगाया है। वह पैसा कहां का है, यह उन्हें नहीं मालूम है। बताया कि शैलेंद्र डाकघर गए थे, तब से घर नहीं लौटे हैं। बेटा विवेक पांडेय भी तब से घर नहीं आया है। दोनों कहां हैं, ये भी उन्हें नहीं मालूम है। (संवाद)
-- -- -- -- -
टीम के तीन अधिकारियों ने पहुंचकर की जांच
घाटमपुर। जांच टीम के तीन सदस्य एएसपी उन्नाव एसएस तोमर, डाक निरीक्षक बिल्हौर उत्कर्ष त्रिपाठी व निरीक्षक पुखरायां निखिल शर्मा उप डाकघर शनिवार को पहुंचे। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मामले फर्जी पासबुक व खाते से निकासी के हैं। जिन खातों से रकम निकाली गई है, उनके बाउचर मंगाए गए हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि खाताधारक ने खुद बाउचर भरा है या किसी दूसरे ने रकम निकाली है। फर्जी पासबुक वाले मामलों के बारे में उन्होंने कुछ कहने से इन्कार कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ऐसे खुला था पूरा मामला
कानपुर। मूलरूप से घाटमपुर निवासी और वर्तमान में शहर में रहने वाली आकांक्षा चौरसिया के पिता जितेंद्र चौरसिया ने वर्ष 2007 में एजेंट शैलेंद्र पांडेय के माध्यम से डाकघर में खाता खुलवाया था। वर्ष 2012 में उनके पिता की मृत्यु के बाद एजेंट ने खाता मां के नाम स्थानांतरित कराने की बात कही। वर्ष 2024 में मां की मृत्यु के बाद आकांक्षा ने जमा रकम निकालने के लिए एजेंट से संपर्क किया लेकिन वह टालमटोल करता रहा। कुछ दिन पहले पासबुक लेकर डाकघर पहुंचने पर पता चला कि माता-पिता के नाम कोई खाता ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने प्रधान डाकघर में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। डाक निदेशक अनुसुइया प्रसाद के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। पासबुक जारी होने और उस पर मुहर लगने की भी जांच हो रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।