{"_id":"6876a812dca680f7310b2266","slug":"fir-filed-against-15-people-for-stealing-electricity-etawa-news-c-216-1-etw1004-128087-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिजली चोरी करने पर 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिजली चोरी करने पर 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
इटावा। शहर में बिजली विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। मंगलवार को शहर के रामलीला व सुंदरपुर बिजली घर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 47 कनेक्शन काटने के साथ 3.48 लाख रुपये का बकाया बिल जमा करवाया गया। इसके साथ ही बिजली चोरी करने वाले 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया।
विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार, जेई शिवम कुमार व जेई राजकुमार की टीम ने मोहल्ला महेरा चुंगी और बरहीपुरा में चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच विभिन्न तरीकों से बिजली चोरी कर रहे राममनोहर, बलराम, जिलेदार, राजकुमारी, मंजू, रीता यादव, सुरेंद्र कुमार, हाकिम सिंह, ग्यान देवी, विनोद कुमार, रमेश्चंद्र तिवारी, कामता प्रसाद, श्याम बाबू, सतेंद्र व जगदीश को बिजली चोरी में पकड़ा गया।
टीम की ओर से उक्त लोगों के खिलाफ बिजली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। एक्सईएन हनुमान मिश्रा ने बताया कि शहर के प्रथम उपखंड से 14 कनेक्शनों को काटने के साथ ही 1.14 लाख, दूसरे खंड से 18 कनेक्शनों को काटने के साथ ही 1.10 लाख तीसरे उपखंड से 15 कनेक्शनों को काटने के साथ 1.24 लाख रुपये का बकाया बिल जमा करवाया गया। एक्सईएन ने बताया कि शहर के ओवरलोड होने वाले बिजलीघरों को चिंहित करके उन्हीं के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।