फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR Against BJP District Vice President Over ₹23 Lakh Flat Fraud Allegation

Kanpur: भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर 23 लाख रुपये हड़पने का आरोप, नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज

Thu, 06 Aug 2026 10:25 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 06 Aug 2026 10:25 AM IST
सार

Kanpur News: भाजपा उत्तर इकाई के जिला उपाध्यक्ष सत्यम गुप्ता उर्फ कपिल के खिलाफ फ्लैट दिलाने के नाम पर 23 लाख रुपये लेने और न फ्लैट देने, न रकम लौटाने के आरोप में नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आपराधिक विश्वासघात के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
FIR Against BJP District Vice President Over ₹23 Lakh Flat Fraud Allegation
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (उत्तर इकाई) के जिला उपाध्यक्ष सत्यम गुप्ता उर्फ कपिल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके बुजुर्ग रिश्तेदार ने नवाबगंज थाने में 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि भाजपा नेता ने फ्लैट दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए, लेकिन न तो फ्लैट दिया और न ही रकम वापस की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

2022 में बिल्डर बताकर लिए थे 23 लाख रुपये

उन्नाव के विकास नगर (कब्बा खेड़ा) निवासी पीड़ित अशोक कुमार गुप्ता (65) के अनुसार, वर्ष 2022 में उनके रिश्तेदार सत्यम गुप्ता ने खुद को बिल्डर बताते हुए एक फ्लैट दिलाने का भरोसा दिया था। झांसे में आकर पीड़ित ने सत्यम को कुल 23 लाख रुपये दे दिए, जिसमें 15 लाख रुपये ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर के जरिए और 8 लाख रुपये नकद दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न फ्लैट मिला, न जमा पूंजी; ऑडियो-डॉक्यूमेंट पुलिस को सौंपे

पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो उन्हें फ्लैट का कब्जा दिया गया और न ही उनकी जिंदगी भर की कमाई लौटाई गई। जब भी रुपये मांगे गए, आरोपी टालमटोल करता रहा। अशोक कुमार गुप्ता के मुताबिक उनके पास ऑनलाइन पेमेंट के प्रूफ, नकद राशि की लिखित रसीद और बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई, जिसके बाद नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई।

विज्ञापन

आरोपी भाजपा नेता की सफाई

मामले में भाजपा नेता सत्यम गुप्ता का कहना है कि शिकायतकर्ता (जो रिश्ते में उनके बाबा लगते हैं) खुद बैंक डिफाल्टर हैं। जब बिल्डिंग का निर्माण शुरू नहीं हुआ था, तब उन्होंने केवल 15 लाख रुपये दिए थे। बाद में बिल्डिंग बनने पर वह बाकी रकम नहीं दे पाए। सत्यम का दावा है कि उन्होंने वादा किया था कि फ्लैट बिकते ही उनके रुपये लौटा दिए जाएंगे। पुलिस जांच में पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

पुलिस का बयान

नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिक जांच कराने के बाद भाजपा नेता के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed