{"_id":"668829804c6d2b5d48080ed7","slug":"fighting-in-protest-against-selling-cremation-land-report-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-114439-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: श्मशान की जमीन बेचने के विरोध में मारपीट, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: श्मशान की जमीन बेचने के विरोध में मारपीट, रिपोर्ट
Fri, 05 Jul 2024 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के कंजरडेरा में श्मशान की जमीन बेचने के विरोध में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत अज्ञात लोगों पर मारपीट, बलवा, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ।
थाना क्षेत्र के कंजड़डेरा निवासी ममता देवी पत्नी राजू गिहार ने मंगलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाए हैं कि मनकापुर में समाज के लोगों श्मशान है। यहीं पर सभी के अंतिम संस्कार किए जाते हैं। उक्त श्मशान की जमीन को गांव के शिव सिंह गिहार अपने साथियों के साथ मिलकर विक्रय कर रहे है। इसका मोहल्ले के लोग विरोध कर रहे है। आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर शिव सिंह ने 21 जून की शाम करीब 7 बजे अपने साथी जुगुल किशोर, मोटे उर्फ बीपी सिंह, राना सिंह, सूरज, भोले, वीरेंद्र उर्फ पप्पी, कल्लू व कुछ अन्य साथियों के साथ दरवाजे पर आ गए आैर परिवार के नन्द किशोर को लाठी डंडों से पीट पीट कर घायल कर दिया। वहीं आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसके घर में तोड़फोड़ कर धमकाया। थानाध्यक्ष मंगलपुर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सीआे डेरापुर के निर्देश पर मामले में आठ नामजदत समेत अज्ञात पर मारपीट, बलवा की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।