फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fighting and stone pelting between two parties in Kanpur, four injured due to bomb shrapnel

Kanpur: दो पक्षों में मारपीट और पथराव, पार्टी के बाद नशेबाजी में हुआ झगड़ा, बम के छर्रे लगने से चार घायल

Sat, 14 Jan 2023 07:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Jan 2023 07:14 PM IST
सार

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें एक पक्ष द्वारा बमबाजी भी की गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Fighting and stone pelting between two parties in Kanpur, four injured due to bomb shrapnel
बमबाजी करते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात गाली गलौच का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने घर पर ताबतोड़ बम चलाए। वहीं, जब बम खत्म हो गए.. तो पथराव कर दिया। पुलिस के आते ही हमलावर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

वहीं, अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जानकारी के अनुसार, हनुमंत विहार संजय गांधीनगर निवासी दबंग रजत ठाकुर शनिवार को बिधनू के जामू गांव में अपने दोस्त भोला सिंह परिहार के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

यहां जमकर शराब पार्टी हुई, जिसके बाद नशे की हालत में ये सभी दामोदरनगर पहुंचे। यहां विवेक यादव के घर के बाहर गाली गलौच करने लगे। इस दौरान विवेक ने गाली देने से मना किया, तो रजत उनसे भी गाली गलौच करने लगा। तभी इलाके के अन्य लोग भी घरों के बाहर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर रजत ने अपने साथियों संग मिलकर क्षेत्रीय लोगों पर बम चलाना शुरू कर दिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रजत ने अपने साथियों के साथ मिलकर लगभग 10 बम चलाए। जब बम खत्म हो गए, तो दबंगों ने घर पर पथराव करना शुरू कर दिया।

इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। सूचना पर हनुमंत विहार थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चार लोगों को पकड़ लिया। इनसे थाने में पूछताछ कर अन्य साथियों के तलाश की जा रही है।

डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में विवेक यादव की तहरीर पर रजत यादव, करन यादव, आर्यन द्विवेदी, शशांक पाल सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ सेवन सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से रजत, करन, आर्यन और शशांक को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बम के छर्रे लगने से चार लोग हुए घायल
ताबड़तोड़ बम चलाने से इलाके के विवेक सिंह, कुलदीप सिंह, साइकिल से जा रहे मौरंग मंडी निवासी विनोद कश्यप व एक अन्य राहगीर घायल हो गया। पुलिस ने विवेक व कुलदीप का मेडिकल कराया है। अन्य दो लोग मौके से चले गए थे। पुलिस उन घायलों की भी तलाश कर रही हैं।

पार्टी के बाद नशेबाजी में हुआ झगड़ा, फिर शांत हुआ
पार्टी में नशेबाजी के चक्कर में बिधनू के पहाड़पुर निवासी गुड्डू से रजत का झगड़ा हो गया था। इस पर रजत ने गुड्डू को देख लेने की धमकी दी थी। मगर वहां पर गांव के लोगों ने बीच में पड़कर मामले को शांत करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed