फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fighting after entering the post in Kanpur dehat, four policemen including the in-charge injured

UP: चौकी में घुसकर मारपीट...प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल, हमलावर बोले- बिकरू कांड दोहरा देंगे, जानें मामला

Wed, 24 Jan 2024 08:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 Jan 2024 08:11 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: कंचौसी चौकी में घुसकर बदमाशों ने हमला कर दिया। इसमें चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Fighting after entering the post in Kanpur dehat, four policemen including the in-charge injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में दरवाजे पर नशे ही हालत में लेटे युवक को न हटावाए जाने से नाराज दो लोगों ने कंचौसी चौकी में घुसकर मंगलवार रात चौकी प्रभारी व तीन पुलिस कर्मियों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। हमलावरों ने पुलिस कर्मियों को बिकरू कांड दोहराने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन

चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की है। मंगलपुर थाना के कंचौसी निवासी सुधीर उर्फ लल्ला ने मंगलवार शाम चौकी पुलिस को सूचना दी कि उनके दरवाजे पर एक युवक नशे की हालत में काफी देर से पड़ा है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने आरक्षी अरुण कुमार व खजान सिंह को मौके पर भेजा। दोनों सिपाहियों ने नशे की हालत में पड़े युवक की पहचान मधवापुर थाना दिबियापुर के रूप में कर प्रधान के माध्यम से परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद वहां से वापस चले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर गाली गलौज शुरू कर दी
इसके कुछ देर बाद सुधीर उर्फ लल्ला अपने साथी नरेंद्र उर्फ बउआ के स्कूटी पर सवार होकर चौकी पहुंचे। यहां पर दोनों ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर गाली गलौज शुरू कर दी। चौकी प्रभारी का आरोप है कि उक्त दोनों ने लाठीडंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार ,कांस्टेबल खजान सिंह ,शिवम व अरुण को घायल हुए।

बिकरू कांड दोहराने की धमकी दे डाली
चौकी प्रभारी ने जब पुलिस फोर्स बुलाने के लिए थाने सूचना दी, तो हमलावर बिकरू कांड दोहराने की धमकी देते स्कूटी छोड़कर मौके से पैदल भाग गए। चौकी के अंदर हुई मारपीट की जानकारी पर मंगलपुर थाना का पुलिस फोर्स पहुंचा। रात में ही घायल पुलिस कर्मियों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। सीएचसी झींझक के डॉ. शिरोमणि ने बताया कि सभी घायल पुलिस कर्मियों का मेडिकल किया गया।

मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के आदेश
इसमें धीरेंद्र के हाथ में फैक्चर होने की आशंका पर जिला अस्पताल भेजा गया है। निरीक्षक मंगलपुर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी कंचौसी की तहरीर पर सुधीर व नरेंद्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में केस दर्जकर किया गया है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed