फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fight between doctors and attendants in cardiology, staff got angry after asking the reason for fathers death

Kanpur: कॉर्डियोलॉजी में डॉक्टरों और तीमारदारों में मारपीट, पिता की मौत का कारण पूछने पर भड़का था स्टॉफ

Sat, 16 Mar 2024 09:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Mar 2024 09:45 AM IST
सार

Kanpur News: स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में स्थित कॉर्डियोलॉजी में डॉक्टरों और तीमारदारों में जमकर मारपीट हो गई। पीड़ित ने पिता की मौत का कारण पूछने पर डॉक्टरों के भड़कने और वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Fight between doctors and attendants in cardiology, staff got angry after asking the reason for fathers death
कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में स्थित कार्डियोलाजी में भर्ती मरीज की मौत का कारण पूछने पर तीमारदारों पर डॉक्टर भड़क गए। जिसपर तीमारदारों और डॉक्टरों की बीच जमकर मारपीट हो गई। आधे घंटे तक चले विवाद के चलते अस्पताल में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। मृतक के बेटे ने डायल 112 को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के ही घर से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया। फतेहपुर के हरिहरगंज निवासी आदित्य कुमार ने बताया कि उसने पिता चंद्रपाल को तीन दिन पहले सीने में दर्द होने की शिकायत पर निजी अस्पताल में दिखाया था, जहां से उन्हें कार्डियोलॉजी के लिए रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन

इलाज के दौरान अचानक उनके पिता की पल्स बंद हो जा रही थी। जिसपर उन्होंने डॉक्टर से देखने के लिए कहा , लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थे।  आरोप है कि शुक्रवार को डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उनके पिता की मौत हो गई। डॉक्टर से मौत का कारण पूछा तो वह भड़क गए। पिता की मौत के बाद बहनों ने विरोध किया, तो डॉक्टरों ने पहले गाली गलौज की।

वीडियो बनाना शुरू किया, तो डॉक्टरों ने मोबाइल छीन लिया
इसके बाद सीसीटीवी से हटकर घसीट कर ले गए और गालीगलौज करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। बहन संध्या, रानी और अंजू ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो डॉक्टरों ने मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों से भी अभद्रता की। जिसके बाद उन लोगों को बचाने के लिए हाथ पांव चलाने पड़े।

विज्ञापन

थाने पहुंचकर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया
आरोप है कि किसी तरह डॉक्टरों के चंगुल से छूटकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद पीड़ित की ओर से तीन लोगों से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में स्वरूपनगर इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि थाने पहुंचकर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed