{"_id":"643389953a1ff08be1056823","slug":"fierce-fire-caused-by-short-circuit-in-40-shops-in-kanpur-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Fire: कानपुर में 40 दुकान मार्केट में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 10 दुकानें हुईं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Fire: कानपुर में 40 दुकान मार्केट में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 10 दुकानें हुईं राख
Mon, 10 Apr 2023 09:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Apr 2023 09:29 AM IST
सार
कानपुर में 40 दुकान मार्केट में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग ने 10 दुकानों को चपेट में ले लिया। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
कानपुर में दुकानों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बाबूपुरवा स्थित 40 दुकान मार्केट में सुबह करीब 5 बजे अचानक टट्टर से बनी एक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते-देखते आग ने आसपास की 10 दुकानों को भी चपेट में ले लिया। भीषण आग देख इलाके में अफरातफरी मच गई।
लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल को दी। इस दौरान क्षेत्रीय लोग दमकल के आने से पहले खुद ही आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की सूचना पर फजलगंज और मीरपुर कैंट से तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बता दें यहां टट्टर में संचालित दुकानों में हर साल आग से व्यापारियों का लाखों रुपये का नुकसान हो जाता है।