फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fierce collision between DCM and car in Etawah, one killed and four injured in accident

इटावा: डीसीएम और कार में भीषण टक्कर, एक की मौत, चार घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 06 May 2022 12:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 May 2022 12:58 PM IST
सार

इटावा-मैनपुरी रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डीसीएम से कार टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

विज्ञापन
Fierce collision between DCM and car in Etawah, one killed and four injured in accident
डीसीएम और कार में भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के अंर्तगत इटावा मैनपुरी रोड रमैयापुर तिराहे के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार की सुबह सात बजे कार और डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में मध्य प्रदेश भिंड जिले के गोहद निवासी 32 वर्षीय हर्ष उर्फ हरि पुत्र छोटेलाल बाथम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

बता दें कि मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद निवासी राजू बाथम 50 बर्षीय पुत्र रामपाल कैंसर से पीड़ित था। शुक्रवार को अपने बेटे सूरज बाथम 22 बर्षीय और चचेरे भाई हर्ष 32 बर्षीय पुत्र छोटेलाल व हर्ष का चार बर्षीय मासूम बेटा और रिश्तेदार श्रीकृष्ण 60 बर्षीय पुत्र रामप्रसाद व महेंद्र 31 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्णा निवासी चिनहोर ग्वालियर के साथ कार एमपी 07 सीजे 3512 से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के पास हकीम के पास दवा ले जा रहे थे। 

विज्ञापन

तभी सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा मैनपुरी हाईवे स्थित रमैयापुर तिराहे के पास आगे चल रही कोल्डड्रिंक से भरी डीसीएम ओवरटेक करने के चक्कर में कार डीसीएम के पीछे हिस्से में घुस गई। हादसे में कार चला रहे हर्ष पुत्र छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार कैंसर से पीड़ित राजू पुत्र रामपाल, सूरज 28 बर्षीय पुत्र राजू, गनेश चंद्र 60 बर्षीय पुत्र रामप्रसाद, एक चार बर्षीय मासूम बच्चा बंधू भी घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं, मृतक के शव को थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में बने शव गृह में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed