हरदोई: कार और ऑटो में टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत, आठ घायल, पुलिस जांच में जुटी
संडीला कोतवाली क्षेत्र में ग्राम आदिलापुर के पास रविवार की सुबह कार और आटो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में आटो सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र के संडीला बांगरमऊ मार्ग ग्राम आदिलापुर के पास एक कार और ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, तो वहीं आठ लोग घायल हो गए। बता दें कि संडीला के ग्राम छोटी बेहन्दर निवासी 35 वर्षीय रेमश कुमार पुत्र रामौतार दिल्ली के शक्ति नगर में परिवार के साथ रहता था और वहां सब्जी बेचने का काम करता था।
शनिवार को 32 वर्षीय पत्नी बबिता, 10 वर्षीय पुत्र अरुण और 6 वर्षीय वरुण व छह माह की बच्ची के साथ बस द्वारा संडीला आया था। संडीला से ऑटो द्वारा चालक तुला प्रसाद के साथ अपने घर छोटी बेहन्दर जा रहा था। तभी संडीला बांगरमऊ मार्ग स्थित ग्राम आदिलापुर के पास बांगरमऊ की तरफ से आ रही एक कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे ऑटो और कार खंती में जा गिरे। आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को संडीला सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने ऑटो सवार दो सगे भाइयों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी 10 लोगों का उपचार चल रहा है।
कार सवार घायलों में कार चालक रितेश यादव (24), अंजली श्रीवास्तव (37), उत्कर्ष (22), स्वागति (19), आदित्य (11), प्रियांश (20), निवासी गण जनकपुरी कॉलोनी सीतापुर 28 अप्रैल की रात मथुरा गए थे और रविवार को वापसी हो रही थी। वहीं, कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।