फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fierce accident on Bundelkhand Expressway under construction in Hamirpur, four security personnel injured

Hamirpur News: निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चार सुरक्षाकर्मी घायल

Thu, 07 Jul 2022 05:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Jul 2022 05:38 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक पेट्रोलिंग कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Fierce accident on Bundelkhand Expressway under construction in Hamirpur, four security personnel injured
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में पेट्रोलिंग कर रहे चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर और मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव के समीप बुधवार देर रात हादसा हुआ।

विज्ञापन

इसमें पेट्रोलिंग कर रही यूपीडा सहायता वाहन निर्माणाधीन पुल से अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कार सवार कस्बा राठ  के पठानपुरा मोहल्ला निवासी हीरासिंह (52), रामदास (40), हरीसिंह (50) और मझगवां थाने के मलहेटा निवासी अमित परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हरीसिंह और रामदास को मेडिकल कॉलेज झांसी तथा अमित परिहार को कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, जरिया एसओ रामआसरे सरोज ने कहा कि सूचना पर घायलों को अस्पताल भेज दिया गया था। दुर्घनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed