{"_id":"6ade4dc3c44e405fda0cb5a4","slug":"fever-spreads-in-sithmara-and-amouli-villages-30-people-including-the-outpost-in-charge-fall-ill-kanpur-news-c-220-1-akb1007-151095-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सिठमरा, अमौली गांव में बुखार ने पसारे पांव, चौकी प्रभारी सहित 30 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सिठमरा, अमौली गांव में बुखार ने पसारे पांव, चौकी प्रभारी सहित 30 बीमार
Mon, 26 Oct 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
रूरा। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते सिठमरा गांव में बुखार ने दोबारा पैर पसार लिए हैं। साथ ही अमौली गांव में भी बुखार का असर दिखना शुरू हो गया। चौकी प्रभारी सहित दोनों गांव के करीब 30 बीमार लोग निजी क्लीनिक व अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में गंदगी की वजह से बीमारी दोबारा फैली है।
अमौली निवासी सेवानिवृत्त वायु सैनिक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह भर में बुखार से गांव के हर्षवर्धन सिंह, प्रदीप कुमार, मुक्ति सिंह, युवराज, कोमल, राधा व संदीप सहित करीब 20 लोग बीमार हैं। सभी कानपुर में निजी अस्पताल में भर्ती है। वही सिठमरा गांव निवासी राजा शर्मा व अनोखे शुक्ला ने बताया कि गांव में बुखार कई दिनों से फैला है। शिकायत के बाद गांव में सफाई तो करवाई गई लेकिन टीम की ओर से सिल्ट उठान की जगह नाली के बाहर ही छोड़ दी। बदबू से लोग परेशान हैं। गांव में मच्छरों की वजह से गांव में बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
गांव के विकास, पिंकी, सोनू, तहसीलदार एक दिन पहले कानपुर के निजी अस्पताल से छुट्टी होकर घर आए है। गांव में अभी भी कई लोग बीमार हैं। वहीं, सिठमरा चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह भी बुखार की चपेट में आ गए हैं। डेरापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने बताया कि सिठमरा गांव में बीमारी फैलने की जानकारी पर शनिवार व एक सप्ताह पहले शिविर लगाया गया था। साथ ही संबंधित विभाग को गांव में सफाई करवाने की जानकारी दी गई थी। गांव में रोगियों की संख्या अधिक है तो दोबारा शिविर कर लोगों का उपचार किया जाएगा। सीएमओ डॉ. जयगोविंद ने बताया कि सिठमरा व अमौली गांव में बुखार के रोगी मिलने की जानकारी नहीं है। जानकारी कर सोमवार को गांव में शिविर लगाकर लोगों का उपचार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
.................
बयान
सिठमरा गांव में चार दिन पहले रोस्टर लगाकर साफ सफाई कराई गई थी। नालियों से निकली सिल्ट सड़क किनारे पड़ी होने व अमौली गांव में गंदगी फैली होने की जानकारी नहीं है। सोमवार को रोस्टर के हिसाब से सफाई कर्मी लगाकर सफाई करवाई जाएगी। - संजू सिंह, बीडीओ डेरापुर