{"_id":"6b02074d2c7d8584790cc67b","slug":"feasibility-report-being-prepared-for-the-bullet-train-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1719676-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बुलेट ट्रेन के लिए तैयार की जा रही फिजिबिलिटी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बुलेट ट्रेन के लिए तैयार की जा रही फिजिबिलिटी रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। दिल्ली से कानपुर होते हुए लखनऊ के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन का रूट और यहां स्टेशन निर्माण के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने 15 दिन पहले दिल्ली से आगरा, कानपुर होते हुए लखनऊ तक बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा की थी।
सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि रेल मंत्री को अटल घाट के पास या बिठूर की तरफ स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया है। दूसरे विकल्प के रूप में इस सुरंग बनाकर ट्रेन को सेंट्रल स्टेशन तक लाया जा सकता है। इसके अलावा सेंट्रल के पास दूसरा स्टेशन भी बनाया जा सकता है। इसके लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि अभी तक किसी स्थान पर अंतिम मुहर नहीं लगी है।
रेलमंत्री के अनुसार बुलेट ट्रेन से दिल्ली से कानपुर पहुंचने में करीब एक घंटा 45 मिनट लगेंगे। दिल्ली से आगरा का सफर 59 मिनट और दिल्ली से लखनऊ पहुंचने में करीब दो घंटे 12 मिनट लगने का अनुमान है।