फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fearless mining mafia tried to crushed police jeep with tractor

बेखौफ खनन माफियाओंं की करतूत, पुलिस जीप को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की

Sat, 10 Dec 2016 01:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
fearless mining mafia tried to crushed police jeep with tractor
डेमो
बांदा के नरैनी इलाके में खनन माफियाओं के गुर्गों ने अवैध खनन रोकने गए गिरवां थानाध्यक्ष को बालू भरे ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की। जीप में सवार थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों ने कूद कर जान बचाई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


गिरवां थानाध्यक्ष केशव प्रसाद दुबे शुक्रवार को तड़के केन नदी के घसरौल घाट पर अवैध बालू खनन रोकने गए थे। पुलिस की जीप देख कई चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। बालू भरा एक ट्रैक्टर घाट पर खड़ा था। जीप जैसे ही करीब पहुंची चालक ने ट्रैक्टर जीप में चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस जीप चालक ने बचने के लिए जीप रेत में कुदा दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सिपाहियों के साथ कूद गए। कांस्टेबिल मोहर सिंह ने ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया। पकड़े गए चालक का नाम गौरीशंकर (महोबा) बताया गया है। उसका साथी फूल सिंह (गोविंदपुर, गिरवां) को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 411 व 379 और लोक संपत्ति क्षति निवारण व खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। ट्रैक्टर मालिक गिरवां थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तीन दिसंबर को उन्होंने इसी ट्रैक्टर को सीज किया था। इसी खुन्नस के चलते यह घटना हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed