फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fear of corona infection, Three children with diarrhea were evacuated from hospital in kannauj

कन्नौज: कोरोना संक्रमित समझ डायरिया पीड़ित तीन बच्चों को अस्पताल से निकाला

Tue, 19 May 2020 02:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 May 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Fear of corona infection, Three children with diarrhea were evacuated from hospital in kannauj
कन्नौज जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिला अस्पताल में डायरिया पीड़ित तीन बच्चों को कोरोना संक्रमित समझकर उपचार नहीं दिया गया। पिता समेत तीनों बच्चों को इमरजेंसी के बाहर कर दिया गया। पिता तीनों बच्चों को फर्श पर लिटाकर मदद की गुहार लगाता रहा। करीब एक घंटे बाद पहुंचे सीएमएस ने बच्चों को जमीन पर लेटा देखा तो तुरंत इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


स्टाफ को फटकार लगाकर चेतावनी दी कि दोबारा इस तरह की लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सदर रोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकापुर निवासी राम खिलाड़ी के तीन बच्चे रात में डायरिया से पीड़ित हो गए। दस्त से बच्चों की हालत बिगड़ गई। किसी तरह वह तीनोें को लेकर सुबह सात बजे जिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन


जब वह बच्चों को लेकर इमरजेंसी में गया तो वहां तैनात डॉक्टर व कर्मचारियों ने बच्चों को कोरोना संक्रमित समझ इलाज से मना कर दिया। यही नहीं तीनों बच्चों को अस्पताल से बाहर कर दिया। राम खिलाड़ी इमरजेंसी गेट के बगल बच्चों को फर्श पर लिटा कर मदद की गुहार लगाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर के बाद सीएमएस डा. यूसी चतुर्वेदी को इसकी जानकारी हुई। सीएमएस तत्काल इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। पीड़ित पिता फर्श पर बैठा था, उसके तीनों बच्चे फर्श पर लेटे थे। यह देख सीएमएस ने तत्काल इमरजेंसी के स्टाफ को बुलाकर चेतावनी दी। तीनों बच्चों को भर्ती कराया। उपचार के बाद नीशू (10), दिव्यांशी (8) और रिशू (7) की हालत में सुधार आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed