खुशियों के साथ मिला दर्द: बेटी की डोली हुई विदा... फिर पिता का किया अंतिम संस्कार, बोले- नहीं भूलूंगा ये दिन
सिकंदरा कस्बे में दुल्हन के बाबा की समारोह के दौरान मौत हो गई। इसके बाद दुल्हन के पिता ने बेटी की डोली विदा कर अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में सिकंदरा कस्बे के एक गेस्ट में शनिवार को विवाह समारोह के दौरान दुल्हन के बाबा की हृदयाघात से मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने शादी और फेरों की रस्में कराने के बाद रविवार को दुल्हन की विदाई की। इसके बाद बाबा के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
सिकंदरा के कचनार की मड़ैया निवासी निर्मल राजपूत की बेटी कुसुमा देवी की शादी पुखरायां के देवीपुर बहालपुर निवासी अमन राजपूत से तय हुई थी। शनिवार को सिकंदरा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बरात पहुंचने के बाद द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था।
उसी दौरान कुसुमा के बाबा धनीराम (65) के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उनकी मौत हो गई। इससे समारोह में मातम छा गया। रिश्तेदारों ने किसी तरह दुल्हन के परिवार को संभाला। इसके बाद धनीराम के शव को गेस्ट हाउस से घर भेजा गया।
वहीं, कुसुमा और अमन की शादी की रस्मों को पूरा कराया गया। रविवार की सुबह कुसुमा को गेस्ट हाउस से ससुराल विदा किया गया। इसके बाद निर्मल राजपूत ने पिता के शव का औरैया के शेरगढ़ यमुना घाट पर अंतिम संस्कार किया।उन्होंने कहा ये दिन जिंदगी भर कभी नहीं भूल पाऊंगा।