फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father takes his own life eight months after son suicide

Kanpur News: बेटे की खुदकुशी के आठ माह बाद पिता ने दी जान

Mon, 19 Oct 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Father takes his own life eight months after son suicide
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही में बीमारी से परेशान कृष्णपाल सिंह (73) ने शनिवार देर रात सीके मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह स्कूल में गार्ड थे और परिसर में ही रहते थे। परिजन के अनुसार आठ पहले मानसिंह ने पनकी के गंगागंज में आत्महत्या की थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह कर्मचारी ने कृष्णपाल को फंदे पर लटका देखा तो स्कूल प्रबंधन और परिजन को सूचना दी। कल्याणपुर पुलिस के अनुसार कृष्णपाल लंबे समय से पथरी की बीमारी से परेशान थे। परिजन ने बताया कि कृष्णपाल की पत्नी मीरादेवी की करीब आठ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद आठ महीने पहले उनके बड़े बेटे मानसिंह ने खुदकुशी की थी। अब कृष्णपाल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed