{"_id":"635012d05ea6d110f644daf9","slug":"father-raped-14-year-old-daughter-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता ने किया शर्मसार: 14 साल की पुत्री से किया दुष्कर्म, दो माह से बना रहा था हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने किया शर्मसार: 14 साल की पुत्री से किया दुष्कर्म, दो माह से बना रहा था हवस का शिकार
Wed, 19 Oct 2022 08:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 19 Oct 2022 08:40 PM IST
सार
राठ थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिछले दो माह से कलयुगी बाप अपनी महज 14 साल की बेटी को हवस का शिकार बना रहा था।
विज्ञापन
14 साल की बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : social media
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ नगर के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है पिता दो माह तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एक गांव निवासी किशोरी ने बताया दो माह से अपने भाई व पिता के साथ नगर के एक मोहल्ले में किराए के कमरे में रहतीं थीं। आरोप लगाया दो माह पहले उनके पिता ने सूने घर में उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसके बाद डरा धमकाकर दो माह से दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को किशोरी की भाभी उससे मिलने आईं। मौका पाकर किशोरी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। शाम को भाभी उसे लेकर कोतवाली पहुंचीं, जहां पीड़िता ने पिता के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश कमल ने बताया पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
उसके आधार पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा। जहां महिला डॉक्टर न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।