फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Father of four daughters marries second, bride cheats

चार बेटियों के पिता ने की दूसरी शादी, सुहागरात के दिन ही दुल्हन ने दिया बड़ा धोखा

Sun, 25 Oct 2020 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Oct 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Father of four daughters marries second, bride cheats
राजेन्द्र की शादी की फोटो - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में दूसरी शादी कर बुढ़ापा सुकून से काटने की उम्मीद लगाए एक बुजुर्ग से दुल्हन लाखों रुपये ठगकर चंपत हो गई। चार माह पहले इस 60 वर्षीय बुजुर्ग ने हिन्दू रीति रिवाज से शादी की थी।
विज्ञापन


दुल्हन विदा कराकर वह घर भी ले आये, लेकिन फिर रात अचानक मां का एक्सीडेंट हो जाने की बात कहकर दुल्हन जेवर व नगदी लेकर फरार हो गई। जब कोई रास्ता न दिखा तो शादी करने वाले बुजुर्ग ने पुलिस से मदद मांगी है। 
विज्ञापन


शादी के नाम पर ठगी का शिकार होने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन काकर गढ़िया के राजेन्द्र हैं। 4 बेटियों के पिता राजेन्द्र की पत्नी का 6 साल पहले निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों की शादी के बाद वह अकेले हो गये। जिस पर उनके चचेरे भाई ने बुढापे में सहारे के लिये दूसरी शादी करने की सलाह दी। इसपर राजेन्द्र ने शादी कर ली। शादी कर वह दूसरी पत्नी को घर ले आये।

शादी के दिन खुद को महिला का भाई बताने वाला एक युवक भी दुल्हन के साथ राजेन्द्र के घर में ही रुक गया। राजेन्द्र की माने तो देर रात अचानक भाई बना युवक कमरे का दरवाजा खटखटाता है और पत्नी से मां का एक्सीडेंट में पैर टूटने की बात बताता है।

जिसके बाद दुल्हन बनी युवती कुछ रुपये लेकर जेवर पहने-पहने ही मां को देखकर आने की बात कह चली जाती है। पत्नी के वापस आने का इंतजार राजेंद्र चार माह से कर रहे हैं, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। राजेंद्र ने शादी के दौरान खींचे गए फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed