फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Father misdeed minor daughter, used to commit evil acts in wifes absence, Arrested

UP: नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, पत्नी की गैरमौजूदगी में करता था कुकृत्य...गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 21 Apr 2024 06:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Apr 2024 06:34 AM IST
सार

Orai News: 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पत्नी ने बताया कि आरोपी पति नशे का आदी है। दो दिन पहले जब वह खेत पर चली गई, तो पति ने बेटी को सोते समय पकड़ लिया और उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Father misdeed minor daughter, used to commit evil acts in wifes absence, Arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उरई में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, तो वह सन्न रह गईं। महिला बेटी के साथ थाने पहुंची और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने चुर्खी थाना पुलिस को बताया कि उसका पति चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी का काम करता है, जहां वह भी अपनी 12 वर्षीय बेटी व बेटे के साथ रहने लगी थी। जब वह काम में व्यस्त हो गई, तो पति ने नवंबर 2023 से अपनी ही 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई
किसी को बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी बेटी ने कई महीनों तक चुपचाप रहकर पिता का जुल्म सहा। पिता के लगातार परेशान करने पर बेटी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी 16 अप्रैल 2024 (दो दिन पहले) को अपनी मां को दी। बेटी की बात सुन मां के होश उड़ गए। बुधवार को महिला बेटी के साथ थाने पहुंची और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ कालपी डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पत्नी की गैरमौजूदगी में शराबी पिता करता था बेटी के साथ दुष्कर्म
12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पत्नी ने बताया कि आरोपी पति नशे का आदी है। दो दिन पहले जब वह खेत पर चली गई, तो पति ने बेटी को सोते समय पकड़ लिया और उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।

शराब का लती है आरोपी
जब महिला खेत से लौटी तो बेटी ने पिता की करतूत मां से बताई। इस पर मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि आरोपी शराब का लती है। महिला के न रहने पर वह यह कृत्य करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed