फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: young man who went to the forest was shot dead

Fatehpur: जंगल गए युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 05 Feb 2023 02:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Feb 2023 02:55 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Fatehpur: young man who went to the forest was shot dead
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर में एक युवक की रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मौके पर प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गोली कनपटी में मारकर हत्या की गई है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


वारदात किशनपुर थाना क्षेत्र के मलूकबारी कछरा में हुई है। गांव का रहने वाला लालचंद्र रैदास (30) सुबह घर से जंगल शौचक्रिया को गया था। कुछ देर बाद ग्रामीण जंगल की ओर पहुंचे। खेत में लालचंद्र का ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। लालचंद्र की कनपटी में गोली लगी थी। सूचना पर परिजन पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक एक युवती के अपहरण के मामले में एक माह पहले युवक जेल से छूटकर आया था। इसके बाद से गांव में ही रह रहा था। उसका परिवारिक विवाद भी संपत्ति को लेकर चल रहा था। पुलिस संपत्ति और लड़की के अपहरण की रंजिश के बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों को समझाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed