{"_id":"66a632e1cd7db90cb6027e37","slug":"fatehpur-two-people-including-a-history-sheeter-sent-to-jail-for-snatching-money-by-giving-lift-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: लिफ्ट देकर रुपये छीनने में हिस्ट्रीशीटर समेत दो को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: लिफ्ट देकर रुपये छीनने में हिस्ट्रीशीटर समेत दो को जेल
Sun, 28 Jul 2024 05:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट देकर बुजुर्ग के रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को जेल भेजा है। रुपये,पासबुक, घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर टेकारी निवासी सावनी 26 जुलाई को बैंक ऑफ बड़ौदा की खागा शाखा से रुपये निकालने पहुंचा था। बैंक से दो हजार रुपये निकालकर खागा जीटी रोड पुराने बस स्टैंड पर पहुंचा। जहां से त्योंजा गांव बेटी के घर जाने को वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान दो युवक बाइक से पहुंचे थे। उसे लिफ्ट देकर बाइक में बीच में बैठा लिया था। रास्ते में एक हजार रुपये पार करके उसे उतार दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को पश्चिमी बाईपास ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। सीओ बृजराज सिंह ने बताया कि सवानी से छिनैती करने वाले बांदा जिला के कमासिन थाना क्षेत्र ओझा नगर लोहरा निवासी रोहित यादव व कैलाश पटेल को जेल भेजा है।
विज्ञापन
उनके पास से छिनैती के रुपये, बैंक पासबुक, तमंचा व कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद हुई है। कमासिन थाने का कैलाश हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कमासिन व अतर्रा थाने में चोरी, लूट समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। रोहित के खिलाफ यह पहला मुकदमा है। बैंक में राेहित रेकी करता है। इसके बाद दोनों मिलकर घटनाएं करते हैं।
विज्ञापन