{"_id":"62bd61d350b20802316c2aca","slug":"fatehpur-two-houses-fell-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: बारिश से दो मकान गिरे, गृहस्थी दबी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: बारिश से दो मकान गिरे, गृहस्थी दबी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग
Thu, 30 Jun 2022 02:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
बारिश से गिरे दो मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में मलवां ब्लॉक के आशापुर गांव में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बारिश से दो मकान गिर गए। दोनों परिवारों की गृहस्थी दब गई है। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर साफ-सफाई, मवेशियों को चारा-पानी व दैनिक कार्यों में व्यस्त थे।
आशापुर गांव में प्रभाकर कश्यप और श्रवण कश्यप के अगल-बगल मकान हैं। हादसे में दोनों परिवार बाल-बाल बचे हैं। रात में परिवार के सभी सदस्य इन्हीं मकानों में सोए थे। अगर रात में हादसा होता तो परिवार के लोग हादसे का शिकार हो सकते थे। पूर्व प्रधान राजेश सिंह चौहान ने बताया उप जिलाधिकारी बिंदकी को अवगत करा दिया गया है। जानकारी मिलते ही राजस्व लेखपाल मौके पर पहुंचे।