फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: two friends drowned in Yamuna river

फतेहपुर: दो छात्रों की यमुना में डूबकर मौत, नदी किनारे मिली साइकिल और कपड़े

Tue, 15 Sep 2020 11:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 15 Sep 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: two friends drowned in Yamuna river
दो छात्रों की यमुना में डूबकर मौत - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में दतौली यमुना घाट पर दो छात्रों की डूबकर मौत हो गई। दोनों छात्र साइकिल लेकर सोमवार दोपहर तीन बजे से गायब थे। शाम को खोजबीन में साइकिल और कपड़े यमुना किनारे मिलने पर छात्रों के यमुना में डूबने की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों के शव को यमुना से निकलवाया। पंचनामा भर दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। परिजनों ने यमुना किनारे अगल-बगल चिता लगाकर शवों का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


दतौली गांव निवासी एलआइसी अभिकर्ता हरिकृष्ण अवस्थी का बेटा हर्ष अवस्थी (15) जनता इंटर कालेज दतौली में कक्षा 10 का छात्र था। पड़ोसी रामबरन सिंह के बेटे सुशील सिंह उर्फ गोरे (11) से उसकी दोस्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील सिंह भी इसी कालेज में कक्षा सात में पढ़ रहा था। दोनों दोस्त सोमवार शाम तीन बजे घर से साइकिल लेकर निकले थे। ग्रामीणों ने दोनों को गांव में साइकिल से घूमते देखा था। कुछ देर बाद दोनों यमुना में नहाने चले गए।

दोनों दोस्त रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजन खोजते-खोजते यमुना किनारे पहुंचे, तो वहां हर्ष की साइकिल यमुना किनारे ओती घाट तीन नंबर के पास खड़ी मिली। वहीं दोनों के कपड़े रखे थे।

परिजनों को नदी में डूबने की आशंका हुई। सूचना ललौली पुलिस को दी गई। सूचना पर रात में ही ललौली थानाध्यक्ष संदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना में जाल डलवाकर खोजबीन शुरू कराई।

रात 12 बजे हर्ष का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया। छात्र सुशील उर्फ गोरे का शव गोताखोर भोर पांच बजे खोज सके। शव देखते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। हर्ष की मां रेखा देवी बेटे की मौत से बदहवास हैं।

बड़ी बहन नेहा अवस्थी, छोटा भाई आदर्श अवस्थी भाई की मौत से बेहाल हैं। सिंह उर्फ गोरे सिंह के पिता रामबरन सिंह किसानी करते हैं। मां लक्ष्मी सिंह की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। गोरे से सुनील सिंह और बहन सुनैना बड़ी हैं। पुलिस ने सहमति से शवों का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुुर्द कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।

दोस्तों ने नदी की रेत में बनाया था घरौंदा 
दतौली गांव के निवासी राजा सिंह ने बताया कि दोनों दोस्त नहाने से पहले यमुना नदी के तट पर रेत में खेल रहे थे। नदी में जहां पर छात्र डूबे थे, वहीं कुछ दूरी पर किनारे रेत में घरौंदा बना था। इससे यह साफ है कि नहाने के पहले छात्र रेत में खेल रहे थे।

छात्रों की मौत से गांव में छाया मातम
दोस्तों की मौत से दतौली में मातम का माहौल है। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों सगे भाइयों से ज्यादा एक दूसरे से प्रेम करते थे। साथ स्कूल जाने से लेकर घर के काम भी साथ-साथ ही करते थे। दोनों की पक्की दोस्ती अन्य किशोरों के लिए मिसाल थी। परिजनों ने  दोनों के शवों का अंतिम संस्कार एक साथ अगल-बगल चिता बनाकर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed