{"_id":"670bb088152cf9f19106d4ba","slug":"fatehpur-three-youths-died-in-bike-collision-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: बाइकों की सीधी भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, रावण जलाने को पटाखा लेने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: बाइकों की सीधी भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, रावण जलाने को पटाखा लेने जा रहे थे
Sun, 13 Oct 2024 05:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:08 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थरियांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर बड़े पुल के पास दशहरे की शाम करीब रात आठ बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। एक बाइक में सवार दो युवक गलत दिशा से जा रहे थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला निवासी स्व. राजाराम लोधी का पुत्र राजेश लोधी (22) गांव के शेरसिंह यादव उर्फ अतर सिंह (33) पुत्र रामकिशोर यादव के साथ बाइक से बिलंदा कस्बा रावण जलाने के लिए पटाखा लेने जा रहे थे।
बड़े पुल के सामने शहर की ओर आ रहे बाइक सवार पिंटू (26) पुत्र गुलाब निवासी रेड्डया आबूनगर सदर कोतवाली से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसा देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों व पुलिस को खबर दी। एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में शेर सिंह यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
बड़े पुल के सामने शहर की ओर आ रहे बाइक सवार पिंटू (26) पुत्र गुलाब निवासी रेड्डया आबूनगर सदर कोतवाली से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसा देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों व पुलिस को खबर दी। एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में शेर सिंह यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
डाक्टर ने घायल राजेश लोधी व पिंटू को कानपुर रेफर किया। उसकी सरसौल के पास सांसे थम गई। कानपुर हैलट में रात को ही पिंटू की इलाज दौरान सांसे थम गई। चौकी प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि पिंटू की कानपुर में मौत होने का पता लगा है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।