{"_id":"616985f47621d64e1f4d1e11","slug":"fatehpur-three-year-old-girl-murdered-after-misdeed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, युवक ने घटना के बाद शव बिस्तर में छिपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, युवक ने घटना के बाद शव बिस्तर में छिपाया
Sat, 16 Oct 2021 07:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:25 PM IST
सार
फतेहपुर में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले के खागा में विसर्जन यात्रा देखने शुक्रवार दोपहर घर से निकली तीन साल की बच्ची को घर में बुलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी और शव को बिस्तर के नीचे छिपा दिया। परिजनों ने बच्ची को तलाशने के दौरान शक पर युवक को पकड़कर पूछताछ की तो घर में बच्ची का शव मिल गया।
भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा। पुलिस ने उसे किसी तरह बचाया। मां ने दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। खखरेरू थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला की तीन साल की बेटी, खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी ननिहाल में रहती थी।
घर के पास रखी दुर्गा प्रतिमा को लोग विसर्जन करने निकले। विसर्जन यात्रा देखने के लिए बच्ची घर से बाहर आ गई। कुछ ही देर बाद घरवालों को पता चला कि बच्ची लापता है। उसकी खोजबीन शुरू हुई, दोपहर करीब तीन बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घरवालों को मोहल्ले में रहने वाले एक युवक पर शक हुआ तो उसे पकड़कर पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। शंका बढ़ने पर लोगों ने उसके घर के दरवाजे को जबरदस्ती खोला और अंदर गए तो चारपाई के पीछे बिस्तरों के ढेर के नीचे बच्ची की लाश मिली।
इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। मोहल्ले वालों ने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और कोतवाली ले आए।

पुलिस भी किसी तरह से शव लेकर कोतवाली पहुंची। लड़की की मां ने दिनेश पासवान उर्फ लंबू उर्फ शेरा पासवान निवासी म्योहरा दारानगर थाना कड़ाधाम जिला कौशांबी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बच्ची का पोस्टमार्टम शुक्रवार रात को ही डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। शनिवार दोपहर करीब दो बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उधर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बच्ची का पोस्टमार्टम शुक्रवार रात को ही डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। शनिवार दोपहर करीब दो बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।