{"_id":"695bcc31840c15b76308dc57","slug":"fatehpur-they-committed-thefts-to-fulfill-their-desires-five-arrested-including-three-students-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: शाैक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन छात्रों समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: शाैक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन छात्रों समेत पांच गिरफ्तार
Mon, 05 Jan 2026 08:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Jan 2026 08:09 PM IST
सार
चोरी के दो ट्रैक्टर बरामद हुए हैं। दोनों ट्रैक्टर खागा और थरियांव थाना क्षेत्र से चोरी हुए थे। दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
थरियांव थाने में बरामद ट्रैक्टर व पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चोरी के दो ट्रैक्टर और एक ट्राॅली के साथ पांच वाहन चोरों को पुलिस ने सोमवार की भोर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो इंटर व एक बीएससी का छात्र और एक ट्रैक्टर खरीदार भी शामिल है। वहीं दो आरोपी फरार हैं। आरोपी शौक पूरे करने के लिए वाहनों की चोरी करते थे।
थरियांव थानाक्षेत्र के बिलंदा सरायं शहीद से 29 दिसंबर की रात ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी हो गया था। इसके पहले खागा काेतवाली क्षेत्र के उम्मेदपुर टेनी गांव से 22 दिसंबर को ट्रैक्टर चोरी हुआ था। खुलासे में इंटेलिजेंस और एसओजी लगी हुई थी। पुलिस लाइन में एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने चोरियों का खुलासा करते हुए बताया कि थरियांव थानाक्षेत्र के हसवा कब्रिस्तान के पास से खागा कोतवाली के बरकतपुर निवासी आयु सिंह उर्फ अमित, अजनई निवासी विकास यादव, असोथर थाने के गेंडुरी निवासी प्रदुम श्रीवास्तव और शहर के लोधीगंज निवासी शिवम पंडा को गिरफ्तार किया गया।
शिवम पंडा मूलरूप से बांदा जिला के कमासिन का निवासी है। ट्रैक्टर खरीदार राधानगर थाने के घनसूलपुर निवासी गोविंद यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। शहर के मुराइनटोला निवासी अनुज उर्फ गौरव सोनी और खागा का शैलेंद्र उर्फ शैलू यादव फरार हैं। एएसपी ने बताया कि चोरी के मास्टरमाइंड आयु सिंह और विकास यादव हैं। यह लोग कार से रात में घूमते थे। एकांत में ट्रैक्टर खड़े मिलने पर साथियों के सहयोग से धक्का देकर स्टार्ट कर चोरी करते थे। बताया कि बिलंदा से चोरी के बाद ट्रैक्टर लेकर जाते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल कार अनुज व शैलू में से किसी एक की होना बताया है। अनुज की रमवां के पास सराफा की दुकान होने का पुलिस को पता चला है।
विज्ञापन
एएसपी के अनुसार आरोपियों में आयु सिंह, शिवम पंडा 12वीं के छात्र हैं जबकि विकास बीएसी का छात्र है। प्रदुम ई-रिक्शा चालक है। आरोपी मोबाइल, बाइक और अन्य शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे। आरोपियों ने गोविंद को 70 हजार रुपये में ट्रैक्टर बेचा था। बताया कि आरोपियों ने एक और ट्रैक्टर शहर के लखनऊ बाईपास से भी चोरी का प्रयास किया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया है।