{"_id":"66a5356a80717b9afa0f03e8","slug":"fatehpur-teacher-brutally-beats-student-manager-creates-ruckus-accusing-parent-of-indecency-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, प्रबंधक ने अभिभावक पर अभद्रता का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, प्रबंधक ने अभिभावक पर अभद्रता का आरोप लगा किया हंगामा
Sat, 27 Jul 2024 11:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
सरस्वती बाल मंदिर रघुवंशपुरम में छात्र की पिटाई के बाद हंगामा हुआ। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राधानगर थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी पुष्पेंद्र सिंह जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि पुत्र आदित्यराज रघुवंशपुरम में कक्षा आठ का विद्यार्थी है। स्कूल के शिक्षक आनंद अग्निहोत्री ने शनिवार को बेटे की बिना किसी गलती के पिटाई की।
विज्ञापन
पिटाई से सिर, हाथ में गंभीर चोट पुत्र को आई है। बेटे को लेकर स्कूल शिकायत करने पहुंचा। जहां पता लगा कि शिक्षक पहले से स्कूल से निकल चुके हैं। मामले की राधानगर पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने बताया कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। अभिभावक भीड़ के साथ विद्यालय में आए थे। उन्होंने अभद्र व्यवहार किया है।
विज्ञापन