{"_id":"6a589ab9270c1ad6200afdef","slug":"fatehpur-swami-parmanand-giri-statement-regarding-ram-mandir-says-the-truth-will-be-revealed-in-the-sit-probe-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: राम मंदिर पर स्वामी परमानंद गिरि का बड़ा बयान, बोले- एसआईटी जांच में सच सामने आएगा, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: राम मंदिर पर स्वामी परमानंद गिरि का बड़ा बयान, बोले- एसआईटी जांच में सच सामने आएगा, कही ये बात
Thu, 16 Jul 2026 02:18 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:18 PM IST
सार
Fatehpur News: राम जन्मभूमि न्यास के ट्रस्टी स्वामी परमानंद गिरि जी ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और राम भक्तों, साधु-संतों व विभिन्न संगठनों के बलिदानों का परिणाम है। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए भाजपा के योगदान को सराहा और हिंदुओं को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
स्वामी परमानंद गिरि जी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम मंदिर में चोरी घटना से हम ही नहीं सारे राम भक्तों का हृदय आहत है, लेकिन हम सबको एसआईटी पर भरोसा करना चाहिए। जांच में सब सामने आ जाएगा। राम मंदिर भाजपा से नहीं मिला सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से मिला है। इसमें साधु, संतो, विहिप,आरएसएस, बजरंग दल और अपने परिवार की परवाह किए बगैर अपने को बलिदान करने वाले राम भक्तों के बलिदान से मिला है।
विज्ञापन
ये बातें राम जन्म भूमि न्यास के ट्रस्टी स्वामी परमानंद गिरि जी ने अमर उजाला से वार्ता करते हुए कहीं। वह गुरुवार को अपनी जन्मभूमि मवई धाम परमानंद बालिका इंटर कॉलेज की बैठक में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए कोई नहीं खड़ा हुआ केवल भाजपा ही साथ खड़ी हुई। सनातन के साथ राजनीति स्वीकार नहीं है। पहले हम हिंदू है, बाद में राजनेता। विधर्मी संगठित हिंदुओं को बांटने का षडयंत्र रच रहे हैं।
विज्ञापन