फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Seeing the daughter and her lover in compromising position, father attacked with an ax

Fatehpur: बेटी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख पिता ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से किया वार, दोनों की हालत गंभीर

Mon, 30 May 2022 09:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 May 2022 09:04 PM IST
सार

बेटी को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पिता आगबबूला हो गया। पिता ने दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Fatehpur: Seeing the daughter and her lover in compromising position, father attacked with an ax
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के अमौली में बेटी को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद कुल्हाड़ी लेकर युवक और उसके परिवार को ललकारता रहा और खुद ही यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा का गांव के ही 20 वर्षीय सजातीय युवक से प्रेम संबंध हैं। छात्रा के पिता को इसकी भनक लगी थी। युवक ने रविवार की रात छात्रा को गांव के बाहर बने घर में बुलाया।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे युवक से मिलने छात्रा पहुंची। छात्रा का पीछा करते उसका पिता कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पिता ने दोनों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किया। छात्रा के शरीर पर तीन जगह कुल्हाड़ी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का सिर फट गया। दोनों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई। इसके बाद छात्रा का पिता युवक के दादा के दरवाजे पर पहुंचा। युवक के परिजनों को गाली देकर ललकारने लगा। धीरे-धीरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। उसने खुद ही यूपी-112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा के पिता को गिरफ्तार कर लिया। युवक के पिता की तहरीर पर छात्रा के पिता पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमौली सीएचसी से डॉक्टर ने युवक को कानपुर हैलट रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed