फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Ruckus over plot possession, fir on 50 people

फतेहपुर: प्लॉट पर कब्जे को लेकर बवाल, पथराव में दो सिपाही घायल, 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Dec 2021 12:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Dec 2021 12:42 AM IST
सार

फिरोजपुर गांव निवासी राजू पाल और वेद प्रकाश उमराव के बीच प्लाट को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार को वेद प्रकाश उमराव पक्ष के लोग विवादित जमीन पर निर्माण करा रहे थे। इसका दूसरे पक्ष के राजू पाल ने विरोध किया। दोनों ओर से महिलाओं, पुरुषों की भीड़ जमा हो गई और मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनो ओर से पथराव शुरू हो गया।

विज्ञापन
Fatehpur: Ruckus over plot possession, fir on 50 people
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के फिरोजपुर गांव में प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिस पर भी पथराव किया गया जिसमें दो सिपाही घायल हुए। उधर, एक पक्ष से युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ।

विज्ञापन


उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बिंदकी कुंवरपुर रोड में फिरोजपुर गांव निवासी राजू पाल और वेद प्रकाश उमराव के बीच प्लाट को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार को वेद प्रकाश उमराव पक्ष के लोग विवादित जमीन पर निर्माण करा रहे थे। इसका दूसरे पक्ष के राजू पाल ने विरोध किया। दोनों ओर से महिलाओं, पुरुषों की भीड़ जमा हो गई और मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनो ओर से पथराव शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर भीड़ ने रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लाठी पटक कर लोगों को तितर-बितर करने का प्रयास किया। तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें कोतवाली के सिपाही मुनीश गोस्वामी और आशीष यादव घायल हो गए।

एक पक्ष से राजू पाल समेत कई लोग चोटिल हो गए। किसी तरह पुलिस ने हालातों पर काबू पाया। इसके बाद सिपाहियों और राजू पाल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दोनों सिपाहियों व राजू पाल को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव की ओर से मामले में राजू पाल, पुन्नू, दिलीप, दीपक, पंकज, दीपू, रेनू, रतन समेत बीस नामजद और तीस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलवा, सेवन सीएल, सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी, मारपीट, गाली गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। 

20 दिसंबर को भी हुआ था बवाल 
विवादित प्लाट को लेकर वेद प्रकाश ने बताया कि प्लाट राजू ने उसे बेचा था। अब राजू पाल जमीन दूसरी जगह पर बेचने की बात कह रहा है। इसी बात का विवाद है। उधर, राजू पाल ने बताया कि वेद प्रकाश गलत जगह पर निर्माण करा रहे हैं।

मामले में 20 दिसंबर 2021 को वेद प्रकाश और उनके बीच विवाद हुआ था। मामले में वेद प्रकाश की तहरीर पर बलवा, गाली गलौज, तोड़फोड़, धमकी, रंगदारी मांगने की धाराओं में राजू पाल, बबलू, पुन्नू, शिव कुमार लोधी समेत दो दर्जन से महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed