फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Road Accident: Bus overturns, driver Died, 20 injured

Fatehpur Road Accident: फतेहपुर में बड़ा सड़क हादसा, बरातियों से भरी बस पलटी, चालक की मौत, 20 जख्मी

Sat, 28 May 2022 06:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 May 2022 06:53 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में बरातियों से भरी बस पलट गई। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस सवार 20 लोग जख्मी हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Fatehpur Road Accident: Bus overturns, driver Died, 20 injured
पलटी बस व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के चौडगरा में बरातियों से भरी तेज रफ्तार बस कल्यानपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 बराती जख्मी हुए। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


कल्यानपुर थानाक्षेत्र के दूधी कगार मोड़ पर शनिवार दोपहर बरात लेकर जा रही बस पलट गई। इससे उसमें सवार बरातियों के बीच चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने चालक शहबान अली(60) निवासी पाली थाना बिहार जिला उन्नाव को मृत हालत में बाहर निकाला। बस में सवार 20 बरातियों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


बराती उन्नाव जिले के बिहार थाने के सवाइन गांव निवासी इनामुल हक के बेटे ऐनुल हक की बारात में शामिल होने के लिए रारी कोतवाली बिंदकी जा रहे थे। हादसे के बाद रारी निवासी सलीम अहमद की बेटी तस्लीम के साथ एनुल का सादगी से निकाह हुआ। सलीम ने बताया कि जख्मी बराती घटनास्थल से ही घर लौट गए। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि बरातियों को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अंधे मोड़ की वजह से हुआ हादसा  
उन्नाव से दूधी कागार मार्ग के रास्ते कानपुर-प्रयागराज हाईवे आने पर दूधी कागार से एक किलोमीटर दूर घुमावदार अंधा मोड़ है। इस जगह पर दोनों ओर पहले ब्रेकर बने थे। उनके खत्म होने के बाद से जरा सी चूक होने पर वाहन पलट जाते हैं। इसी जगह पर शुक्रवार को रिफाइंड लदा ट्रक भी पलटा था। श्रद्घालुओं से भरा ट्रैक्टर भी पलटा चुका है।  
 
मृतक की बेटी की 31 मई को शादी है  
मृतक बस चालक शहबान की बड़ी बेटी शाहीन की शादी 31 मई को शादी होनी है। चालक का पुत्र अंसार हादसे की सूचना पर  पहुंचा। उसने बताया कि दो बहनें शाहीन, शबनम हैं। परिवार की सारी जिम्मेदारी पिता पर थी। मां  शाहिरा बानो खबर से बदहवास हो गई है। तीन दिन बाद बारात आनी है। कुछ समझ नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed