फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur police made six year old child accused Filed a case of abusing and grabbing money

पुलिस की कारस्तानी: छह साल के बच्चे को बना दिया आरोपी, दर्ज किया गाली-गलौज करने और रुपये हड़पने का मुकदमा

Tue, 26 Jul 2022 12:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Jul 2022 12:14 PM IST
सार

फतेहपुर पुलिस ने छह साल के बच्चे को आरोपी बना दिया है। पुलिस ने बच्चे पर गाली-गलौज करने और रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में डीएम और एसपी से शिकायत की गई है।

विज्ञापन
Fatehpur police made six year old child accused Filed a case of abusing and grabbing money
फतेहपुर पुलिस - फोटो : self

विस्तार

फतेहपुर जिले की मलवां पुलिस ने बिना कोई जांच-पड़ताल किए छह साल के बच्चे को गाली गलौज और रुपये हड़पने का आरोपी बना दिया। बच्चे के नाम मुकदमा दर्ज होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। सोमवार को पिता ने डीएम और एसपी से मामले की शिकायत की। वहीं, मलवां पुलिस का कहना है कि पत्थर खरीद में लेन-देन का विवाद है। बच्चे के नाम का ही दूसरा आरोपी दुकानदार का बालिग बेटा है। 
विज्ञापन


मलवां थाना इलाके के ढोढ़ियाही गांव निवासी उमाशंकर पांडेय की पत्नी प्रभा देवी ने 19 जुलाई को गांव के कमलेश और उसके बेटे व पत्थर कारोबारी रामकिशुन निवासी कंधरा का पुरवा थाना हुसैनगंज पर रुपये हड़पने और गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में कमलेश ने सोमवार दोपहर डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी दो बेटियां आकृति, जागृति और एक छह साल का बेटा है। पुलिस ने छह साल के बेटे पर फर्जी तरीके से कार्रवाई की है। दर्ज मुकदमे में बेटे के नाम के आगे पिता के स्थान पर उनका ही नाम लिखा हुआ है।
विज्ञापन


इस मामले में इंस्पेक्टर एसबी सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि जिस बच्चे की बात हो रही है वह कमलेश का नहीं बल्कि रामकिशुन का बालिग पुत्र है। यह बात प्रभा देवी ने अपने बयान में बताई है। प्रभा व रामकिशुन के बीच पत्थर खरीद में लेन-देन का विवाद है। कमलेश ने ही सौदा कराया था। लिहाजा रामकिशुन के बेटे को आरोपी बनाया गया है कमलेश के बेटे को नहीं। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा महिला की तहरीर के आधार पर ही लिखा गया था। बच्चे का नाम लिखने में जो गलती हुई है, उसे विवेचना के दौरान ठीक करा दिया गया है। थाना पुलिस को भी चेताया गया है। - सीओ सिटी, दिनेश मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed