फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Pickup lost control and overturned, two died and seven injured

Fatehpur: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, दबने से दो की मौत, सात लोग घायल

Wed, 11 Sep 2024 05:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Sep 2024 05:42 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। पिकअप पलटने से दो लोगों की जान चली गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Fatehpur: Pickup lost control and overturned, two died and seven injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती मोड़ ननहना पुल के पास बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप के नीचे दबने से दो की मौत और सात मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


पिकअप कौशांबी जनपद के कड़ा धाम से चूनी चोकर व खाद लादकर प्रेमनगर आ रही थी। मोहम्मदपुर गौंती मोड़ ननहना पुल के पास पहुंचते ही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप सवार नौ मजदूर दब गए। राहगीर अहमद नूर मंसूरी निवासी परियांवा, कुंडा, प्रतापगढ़ ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और एंबुलेंस को बुलवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया। इसमें पंक्षीलाल (30) निवासी ठकुरन की मवई, अफोई थाना सुल्तानपुर घोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल ज्ञान सिंह पटेल (45) निवासी अलावर, टिकरी, थाना कड़ा धाम कौशांबी को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इनके अलावा सात अन्य घायल मजदूरों में धर्मेंद्र साहू (28) निवासी देवीगंज थाना कड़ाधाम, भोधर (42) निवासी कमालपुर टिकरी थाना कड़ाधाम, झूरी गौतम निवासी कमालपुर टिकरी, कमलेश मौर्य (48) निवासी कमालपुर टिकरी, निलेश निवासी देवीगंज, अवधेश गौतम निवासी कमालपुर टिकरी को एंबुलेंस द्वारा कौशांबी के कड़ा धाम के इस्माइलपुर और हथगाम सीएचसी भेजा गया। सभी मजदूर प्रेमनगर सामान उतारने आए थे। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है, पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed