फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur miscreants robbed 3.50 lakhs from liquor businessman, one accused arrested

यूपी: फतेहपुर के बदमाशों ने शराब कारोबारी से लूटे थे 3.50 लाख, एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, डेढ़ लाख की नकदी बरामद

Wed, 20 Apr 2022 08:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Apr 2022 08:36 PM IST
सार

एडीसीपी पूर्वी राहुल मिठास ने बताया कि दोनों बदमाश रहने वाले फतेहपुर के हैं लेकिन उन्होंने कानपुर में कई वारदातों को अंजाम दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगातार तीन दिनों तक रेकी की थी।

विज्ञापन
Fatehpur miscreants robbed 3.50 lakhs from liquor businessman, one accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शराब कारोबारी से हुई 3.50 लाख की लूट को फतेहपुर के बदमाशों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर एक लुटेरे को जेल भेजा। दूसरे बदमाश की तलाश जारी है। तीन दिनों तक रेकी करने के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं। शुक्लागंज निवासी शराब कारोबारी हर नारायण त्रिपाठी 26 मार्च की रात को बाइक से घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने कैंट इलाके में उनको टक्कर मारकर गिरा दिया था। उनके पास से नकदी भरा बैग लूट ले गए थे।
विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश के दौरान सर्विलांस से कुछ नंबर चिह्नित किए गए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज कानपुर समेत आसपास की जेल में भेजे गए। जेल प्रशासन ने फुटेज पहचान लिया। जिसके आधार पर औंग(फतेहपुर) निवासी रिंकू उर्फ राजेश्वर को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पूरी वारदात कबूली। घटना में उसका साथी बिंदकी निवासी सुनील कुमार भी शामिल था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटी गई कुल नकदी में से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी पर लूट, चोरी के 11 केस दर्ज हैं।

एडीसीपी पूर्वी राहुल मिठास ने बताया कि दोनों बदमाश रहने वाले फतेहपुर के हैं लेकिन उन्होंने कानपुर में कई वारदातों को अंजाम दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगातार तीन दिनों तक रेकी की थी। जब पुख्ता हो गया कि हर नारायण रात को नकदी लेकर जाते हैं। तब उनको निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed