फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Inter College teacher commits suicide

फतेहपुर: इंटर कॉलेज के अध्यापक ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखी हैरान करने वाली बात

Wed, 23 Mar 2022 10:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Mar 2022 10:04 PM IST
सार

फतेहपुर जिले में अध्यापक के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को उनके बैग में सुसाइड नोट भी मिला। 

विज्ञापन
Fatehpur: Inter College teacher commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक ने पैतृक गांव हैदरमऊ में घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बैग में मिले दो पत्रों में स्कूल के तीन अध्यापकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले थे। टीकर गांव के मजरा हैदरमऊ निवासी दिलीप सिंह सेंगर (60) खालसा इंटर कॉलेज चारबाग लखनऊ में अध्यापक थे। वह परिवार के साथ करीब 15 साल से लखनऊ में ही रह रहे थे। सोमवार शाम करीब सात बजे वह गांव पहुंचे।
विज्ञापन


परिवार के लोगों से मिलने के बाद चाय पी और सो गए। सुबह दिलीप का शव घर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। छोटे भाई जयप्रकाश की सूचना पर पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिलीप के बैग में दो पत्र मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जनवरी को प्रबंधक को लिखे गए एक पत्र में तीन सहायक अध्यापकों पर जूठी पत्तल फेंकने का आरोप लगाया गया है। दूसरा पत्र शासन और प्रशासन का संबोधित है। पत्र में तीनों सहायक अध्यापकों के नाम भी लिखे हैं।

उन पर प्रताड़ित करने का आरोप है। प्रताड़ना के कारण खुदकुशी करने की बात भी पत्र में लिखी गई है। पत्र में यह भी लिखा है कि 16 दिसंबर 2004 को स्कूल में चयन हुआ था लेकिन प्रबंध समिति के विवाद के कारण ज्वाइनिंग दो साल बाद मिली।

उनके पहले जिनकी नियुक्त हुई थी वह जूनियर बताकर प्रताड़ित करते थे। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि पत्रों में कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।फतेहपुर: इंटर कॉलेज के अध्यापक ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखी हैरान करने वाली बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed