{"_id":"6a69d77818f4f4524a0381c7","slug":"fatehpur-impact-of-protest-at-sarvodaya-inter-college-systems-are-being-improved-fans-installed-in-classrooms-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन का असर, दुरुस्त हो रही हैं व्यवस्थाएं, कक्षाओं में लग रहे हैं पंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन का असर, दुरुस्त हो रही हैं व्यवस्थाएं, कक्षाओं में लग रहे हैं पंखे
Wed, 29 Jul 2026 04:05 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 29 Jul 2026 04:05 PM IST
सार
Fatehpur News: किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद हरकत में आए प्रशासन ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। बुधवार को डीआईओएस, सीओ और एसडीएम ने संयुक्त रूप से कॉलेज का निरीक्षण किया और कक्षाओं में पंखे व अन्य सुविधाएं जल्द से जल्द मुमुक्षु कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रोटेस्ट के बाद स्कूल में व्यवस्थाएं दुरुस्त,
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले में किशनपुर कस्बे के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद विद्यालय प्रशासन ने व्यवस्थाएं सुधारने का काम तेज कर दिया है। विद्यालय के सभी कक्षों में चार-चार पंखे लगाए जा रहे हैं, जबकि जो पंखे खराब थे उन्हें भी दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली और प्रकाश व्यवस्था को भी ठीक किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बुधवार दोपहर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, खागा के क्षेत्राधिकारी रवि सिंह तथा उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडे ने विद्यालय पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
तेजी से हो रहा है पंखे लगाने का कार्य
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि विद्यालय में बृहस्पतिवार तक वाटर कूलर भी स्थापित करा दिया जाएगा। प्रधानाचार्य लालबहादुर सिंह ने कहा कि सभी कक्षाओं में पंखे लगाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बताया कि विद्यालय में पठन-पाठन सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। विद्यार्थियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।