{"_id":"65c467b9f0a2c836500fabd9","slug":"fatehpur-girl-murdered-and-body-thrown-in-well-2024-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: युवती की हत्या कर शव कुएं में फेंका, दुष्कर्म की आशंका, शरीर से बांधी थी ईंट भरी बोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: युवती की हत्या कर शव कुएं में फेंका, दुष्कर्म की आशंका, शरीर से बांधी थी ईंट भरी बोरी
Thu, 08 Feb 2024 11:06 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:06 AM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव में खेत में कुएं से मंगलवार दोपहर हत्या कर फेंका गया युवती का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कमर पर ईंट-पत्थर भरी बोरी बंधी थी, जिससे शव उतरा न सके। हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एकौनागढ़ मार्ग पर हसनपुर कसार गांव निवासी रविशंकर सिंह का कुआं है। बुधवार दोपहर वह खेत पर थे। दुर्गंध आने पर कुएं के पास पहुंचे। कुएं में युवती का शव उतराता देखकर रविशंकर ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने अग्निशमन कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव में रस्सी से ईंट लदी बोरी बंधी थी। शव निकालते समय रस्सी टूटने से बोरी कुएं में चली गई। मौके पर सुल्तानपुर घोष के साथ कौशांबी जिला कड़ाधाम थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान का प्रयास किया। पुलिस ने युवती की उम्र करीब 25 साल के आसपास होने का अनुमान लगाया है। शव करीब चार से पांच दिन पुराना माना जा रहा है। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि युवती लाल रंग का कढ़ाईदार कुर्ता, काले रंग की सलवार पहने थी। दाहिने हाथ में लाल रंग की चूड़ी, पैर में काला धागा बंधा था। चेहरे पर कूंचने की चोट और दांत भी टूटे दिखे।