फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Girl dead body found in the forest

Fatehpur: युवती का जंगल में मिला शव, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Apr 2023 11:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Apr 2023 11:16 AM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में जंगल में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है।

विज्ञापन
Fatehpur: Girl dead body found in the forest
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का बुधवार सुबह शव बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। युवती के गले में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है। बाबाकुटी के पास करीब 20 वर्षीय युवती का शव झाड़ी से बरामद हुआ।

विज्ञापन


गेंहू काटने जा रही एक महिला कुटी के पास किसी काम से रुकी। तभी वह शव देखकर चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास गांव के किसान दौड़ पड़े। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवती की शिनाख्त का प्रयास किया। शव की पहचान नहीं हो सकी। युवती के कम कपड़ों में होने से अंदाजा लगाया गया कि उसे कहीं से अगवा कर लाया गया है।
विज्ञापन


सामुहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई और शव को छोड़कर आरोपी भाग गए हैं। आसपास कई भट्टा संचालित होते हैं। भट्टे में रहने वाले किसी परिवार की लड़की होना माना जा रहा है। पुलिस युवती का फोटो लेकर भट्ठों पर पहचान के लिए गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद काफी हद तक घटना की गुत्थी सुलझ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed