{"_id":"61c71f84712e8f43351d931d","slug":"fatehpur-gang-misdeed-with-student-police-caught-one-of-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: दूध लेने जा रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, पूछताछ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: दूध लेने जा रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, पूछताछ शुरू
Sat, 25 Dec 2021 07:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से शुक्रवार शाम गांव के एक युवक ने अपने दो साथियों संग दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की। पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
इंटर में पढ़ने वाली छात्रा घर से दूध लेने जा रही थी। आरोप है कि तालाब किनारे गांव का एक युवक और उसके दो साथी मिले। तीनों ने उसे पकड़ लिया। उसके शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसे तालाब की तरफ खींच ले गए।
जहां तमंचा सटाकर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे पीटा। वह घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजन छात्रा को लेकर हसवा चौकी रात में पहुंचे। चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह मौके पर जांच को पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। मामले में छात्रा के पिता ने थाने में शनिवार को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।