{"_id":"5e2c5cdc8ebc3e4b5e216ce1","slug":"fatehpur-four-hours-jammed-on-the-highway-vehicles-stranded-due-to-ten-km-long-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: हाईवे पर चार घंटे लगा रहा जाम, दस किमी लंबी लाइन लगने से फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: हाईवे पर चार घंटे लगा रहा जाम, दस किमी लंबी लाइन लगने से फंसे रहे वाहन
Sat, 25 Jan 2020 09:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 Jan 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर हाईवे पर लगा रहा घंटों जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिक्सलेन निर्माण के चलते सुबह आठ बजे से चार घंटे जाम रहा। करीब दस किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन रही। ट्रकों के बीच चार पहिया वाहन व रोडवेज बसें भी लाइन में खड़ी रहीं। चालकों के साथ यात्री भी परेशान दिखे।
कानपुर-प्रयागराज हाईवे फोर लेन से सिक्सलेन बनाने का निर्माण कार्य शुरू है। बाईपास के लखनऊ मार्ग पर अंडरपास बनने की वजह से एक लेन बंद कर दी गई है। दूसरी लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है। माघ की मौनी अमावस्या के बाद शनिवार रात प्रयागराज से वाहनों को छोड़ा गया।
ट्रकों की भीड़ की वजह से बाईपास के निर्माणाधीन अंडरपास के पास जाम लगना शुरू हो गया। बाईपास के लखनऊ चौराहे व नउवाबाग तिराहे पर पुलिस पिकेट टीम पहुंची। सुबह आठ बजे से लगे जाम में चार घंटे तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
पुलिस टीम दोपहर 12 बजे के बाद तक यातायात सुचारु कराने के लिए जूझी। वहीं, दूसरी ओर शहर के कलक्टरगंज में भी दोपहर में लंबा जाम लगा। वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने और छात्र-छात्राओं की जागरुकता रैली जाम की वजह बनी।