फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Five people sleeping in mud house were buried one died and four were seriously injured

Fatehpur: कच्चा मकान ढहने से सो रहे पांच लोग दबे, एक की मौत और चार गंभीर घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 05 Oct 2025 10:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Oct 2025 10:26 AM IST
सार

Fatehpur News: बहुआ के गोझ गांव में रविवार तड़के कच्चा मकान भरभराकर गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। इस हादसे में मकान मालिक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल सदर अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Fatehpur Five people sleeping in mud house were buried one died and four were seriously injured
घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के गोझ गांव में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। सोते समय कच्चा मकान भरभराकर गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। गंभीर रूप से घायल मकान मालिक हीरालाल कुरील (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार,  थाना क्षेत्र के गोझ गांव निवासी हीरालाल कुरील (55) शनिवार रात को खाना खाने के बाद अपनी मां सुखरानी (75) बेटियों रीना उर्फ चुनकी (25), मीना(23), बेटा योगेंद्र (18) के साथ अपने कच्चे मकान की तरफ सो गए थे। रविवार को तड़के चार बजे कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया, जिसमें परिवार के पांचों लोग दब गए।

विज्ञापन
Trending Videos

घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकला गया। इसके बाद प्राइवेट वाहन से गाजीपुर सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने हीरालाल कुरील को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पर ललौली पुलिस और सीओ जाफरगंज दुर्गेश दीप ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन



एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश
बताया जा रहा है कि मृतक हीरालाल मजदूरी करते थे। चार दिन पहले मृतक हीरालाल की पत्नी बिद्दन देवी  अपनी एक बेटी संजना को लेकर मायके जोनिहा चौकी के मनौटी गांव अपने मायके चली गई थी। हादसे की सूचना पर गांव पहुंची पत्नी और बेटी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने मृतक हीरालाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के एक घंटे बाद एंबुलेंस के पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed