{"_id":"6648ed1d0fe02bf7770c0f7a","slug":"fatehpur-elderly-murdered-by-slitting-his-throat-with-a-sharp-weapon-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शव की पहचान नहीं हुई, पुलिस को मौके से मिला ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शव की पहचान नहीं हुई, पुलिस को मौके से मिला ये सामान
Sat, 18 May 2024 11:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 May 2024 11:33 PM IST
सार
Fatehpur News: बुजुर्ग की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के झोले में फर्रुखाबाद चूड़ी वाली गली छपा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादीपुर-बिंदकी मार्ग पर महरहा गांव के पास शनिवार दोपहर बुजुर्ग की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शाम को पुलिस, फोरेंसिक टीम व आसपास के कई गांव के लोग पहुंचे। शव की पहचान नहीं हो सकी। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव में रोड से करीब 25 मीटर दूरी पर जामुन का पेड़ हैं। एक पेड़ नीचे करीब 60 साल के बुजुर्ग का शव शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने देखा।
गर्दन व नाक में धारदार हथियार के निशान थे। आंखों में बहा खून जम गया था। ग्रामीणों की सूचना पर शाम पांच बजे पुलिस पहुंची। मौके पर शव से कुछ दूरी पर फोरेंसिक टीम को तीन डिस्पोजल गिलास मिले। गिलास में शराब का अंश मिलने से पुलिस ने विवाद में हत्या का अंदेशा जताया। हत्या दोपहर 12 से एक बजे के बीच की गई है। उसकी पैंट की जेब से सौ रुपये का नोट, तंबाकू की डिब्बी, चाबी व झोले में पानी की खाली बोतल मिली।
झोले में प्रिंट फर्रुखाबाद चूड़ी वाली गली का है। माना जा रहा है कि पहले बुजुर्ग को शराब पिलाई गई। इसके बाद हत्या कर दी गई। दोपहर होने के कारण चहल-पहल न होने का कातिलों ने फायदा उठाया है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।