फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Couple commits suicide two days before first wedding anniversary

Fatehpur: शादी की पहली वर्षगांठ से दो दिन पहले दंपती ने मौत को गले लगाया, एक ही फंदे से लटके मिले शव

Sun, 26 May 2024 06:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 May 2024 06:48 PM IST
सार

Fatehpur News: दंपती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Fatehpur Couple commits suicide two days before first wedding anniversary
लवलेश व आरती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी की पहली वर्षगांठ से दो दिन पहले एक फंदे से दंपती झूल गए। दोनों के कमरे से बाहर न आने पर घटना का पता लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया। दोनों पक्षों की सहमति से शवों का यमुना किनारे अंतिम संस्कार करा दिया गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गुरुवल गांव के बिकौरा निवासी लवलेश यादव (26) नासिक में मिठाई की दुकान पर काम करते थे। उसकी शादी 28 मई 2023 को असोथर थाना क्षेत्र के कटरा निवासी शिवभजन उर्फ ननकवा की पुत्री आरती (22) के साथ हुई थी। दो दिन बाद शादी की पहली वर्षगांठ थी। नासिक से शनिवार को लवलेश गांव पहुंचे थे। घर में लवलेश के ससुर भी मौजूद थे। वह बेटी के बुलावे पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद ससुर घर से चले गए थे। परिवार के लोग रात को खाने के बाद सो गए। कामकाज को रविवार सुबह आरती कमरे से बाहर नहीं निकली। परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं आने पर खिड़की धक्का मारकर खोली। दोनों को फंदे पर लटका देखा।

विज्ञापन

सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंंचे। दरवाजा तोड़कर कमरा खोला। दोनों पंखे के हुक पर एक साड़ी के फंदे से लटके थे। आपसी सहमति पर पुलिस को बिना सूचना दिए शवों को अंतिम संस्कार को यमुना किनारे ले गए। सूचना पर पुलिस घर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार समेत फोर्स यमुना किनारे पहुंचा। पक्षों से पूछताछ के बाद पुलिस लौट गई।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके की जांच से दोनों के फंदे से लटकने का पता लगा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया है। लवलेश के आने से पहले ससुर भी बेटी से मिलने पहुंचा था। इससे दंपती के बीच मनमुटाव होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed